बिहार के पूर्णिया में एक बार फिर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की पोल खुल गई. पूर्णिया जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर आराम से बैठकर मोबाइल पर वीडियो देखते रहे जबकि जेनरेटर ऑपरेटर ने मरीज का इलाज कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद अब सिविल सर्जन ने जांच करवाने का भरोसा दिया है.